श्रीरामशरणम् मम्
11th Mar 2026
लेख पढ़ें >
श्रीरामशरणम् मम्
11th Mar 2026
श्रीरामशरणम् मम्
“यह स्थान केवल भजन-पाठ करने वालों के लिये बनाया है। यह सब का स्थान है। यह स्थान सत्संगी बहन-भाई सब के लिये हो, इन शब्दों के साथ इसका नाम ‘श्रीराम शरणम्’ रखा, जो ठीक इसके कार्यों के अनुसार है। यह हृदय का उद्घाटन है। अपने हृदय-मंदिर में भगवान विराजमान हैं। यह हमारा सच्चा विश्वास है।”
– पूज्यश्री स्वामी सत्यानन्द जी महाराज के मुखारविन्द से
[पूज्यपाद श्री स्वामी जी महाराज स्थापित श्रीरामशरणम् आश्रम में हम साधक प्रतिदिन जाते हैं परन्तु बहुत से साधक “श्रीरामशरणम्” का अर्थ नहीं जानते। अतः हम सभी साधकों को “ श्रीरामशरणम्” का गहन अर्थ समझना आवश्यक है।]
श्रीरामशरणम् अर्थात् श्रीराम की शरण में।
श्रीरामशरणम् गच्छामि अर्थात् मैं श्रीराम की शरण में जाता हूँ।
श्रीरामशरणम् वयं प्रपन्नाः अर्थात् हम श्रीराम की शरण में प्राप्त हो गये, पहुँच गये।
श्रीरामशरणम् अहं प्रपद्ये अर्थात् मैं श्रीराम की शरण में प्राप्त हुआ हूँ।
[पूज्यश्री स्वामी सत्यानन्द जी महाराज]
प्रेषक : श्रीराम शरणम्, रामसेवक संघ, ग्वालियर