व्यास पूर्णिमा-विक्रम सम्वत् 2080

Shree Ram Sharnam Gwalior

श्री राम शरणम्

राम सेवक संघ, ग्वालियर

नव वर्ष (2025) पर शुभ एवं मंगल कामनाएँ

01st Jan 2025

॥ श्री राम ॥

नव वर्ष (2025) पर शुभ एवं मंगल कामनाएँ

नव वर्ष के शुभागमन पर पूज्य गुरुजनों के समक्ष अपने दिए हुए प्रण को दृढ़तापूर्वक निभाने की शपथ लें कि राम नाम नित्य निरन्तर जपेंगे, अपने चरित्र का निर्माण करेंगे, पवित्र जीवन व्यतीत करेंगे। अपने दोषों को, अपनी दुर्बलताओं को दूर करने का सुदृढ़ निश्चय करेंगे, देहाभिमान रहित होकर अपने वास्तविक स्वरूप में स्थित रहेंगे।
कैसी भी परिस्थिति हो, हम कहीं भी हों, कैसे भी हों, नाम की उपासना कभी नहीं छोड़ेंगे तथा समर्पित जीवन द्वारा ईश्वरानुभूति के लक्ष्य तक पहुँचेंगे।
परमेश्वर श्रीराम कृपा करें, बल दें, गुरुजनों के कल्याणकारी आशीष प्राप्त रहें ताकि उनके चरण-चिन्हों पर चल सकें। शुभएवं मंगल कामनाएँ।
– पूज्यश्री (डॉ.) विश्वामित्र जी महाराज
प्रेषक : श्रीराम शरणम् रामसेवक संघ, ग्वालियर