एकदिवसीय हिम ऋतु सत्संग-25 जनवरी, 2026
06th Jan 2026
सूचना पढ़ें >
एकदिवसीय हिम ऋतु सत्संग-25 जनवरी, 2026
06th Jan 2026एकदिवसीय हिम ऋतु सत्संग
(25 जनवरी, 2026)
ऐसे हिम ऋतु में रमें, भक्त राम के नाम।
माला ले गुण-ग्राम की, जपें राम ही राम।
श्री माधव सत्संग आश्रम-श्रीराम शरणम्, ग्वालियर में 25 जनवरी, 2026 को हिम ॠतु में *एकदिवसीय सत्संग* का आयोजन किया जा रहा है।
- यह सत्संग 25 जनवरी को प्रातः 8:00 बजे प्रारम्भ होकर सायं 5:00 बजे समाप्त होगा।
- सम्मिलित साधकों को प्रातराश, भोजन तथा चाय आश्रम में ही प्राप्त होगी। सभी से भोजन शुल्क सत्संग समाप्ति पर ले लिया जावेगा।
- भोजन के बर्तन तथा दिनभर के लिए अपना आवश्यक सामान (जैसे- चादर, दवाइयां इत्यादि) साथ लेकर आवें।
- इच्छुक नाम- दीक्षित साधक 11 जनवरी (रविवार) से अपने नाम लिखवा सकते हैं। दैनिक सत्संग में भी नाम लिखे जायेंगे।
- नोट :फोन/वाट्सएप पर नाम नहीं लिखे जावेंगे।
- केवल नाम-दीक्षित साधकजन ही नाम लिखवायें।
विनीत : श्री माधव सत्संग आश्रम, श्रीराम शरणम्, ग्वालियर।