एकदिवसीय हिम ऋतु सत्संग-25 जनवरी, 2026
06th Jan 2026
सूचना पढ़ें >
वर्ष 2025 की विदाई तथा नव वर्ष 2026 के आगमन पर श्री बाल्मीकीय रामायणसार का पावन पाठ
27th Dec 2025वर्ष 2025 की विदाई तथा नव वर्ष 2026 के आगमन पर श्री बाल्मीकीय रामायणसार का पावन पाठ
पुण्य-पाठ रामायणी, पूर्ण पावन रूप। पूरे प्रेम से जो पढ़े, सो हो पुण्य सुरूप ।।
श्री माधव सत्संग आश्रम, श्रीरामशरणम् ग्वालियर में नव वर्ष के उपलक्ष में पूज्यपाद श्री स्वामी सत्यानन्द जी महाराज द्वारा विरचित श्री बाल्मीकीय रामायणसार के पावन पाठ का आयोजन किया जा रहा है।
दिनांक : 31 दिसम्बर, 2025 (बुधवार)
समय : दैनिक सत्संग (प्रातः 7:30 बजे से) में श्री अमृतवाणी पाठ के पश्चात् प्रारम्भ होकर – सायं 7:00 बजे तक
दिनांक : 1 जनवरी, 2026 (गुरुवार)
समय : दैनिक सत्संग (प्रातः 7:30 बजे से) में श्री अमृतवाणी पाठ के पश्चात् से सायं 7:00 बजे तक।
यह पावन पाठ दो दिन में पूर्ण किया जाएगा। प्रथम दिवस सायं 7:00 बजे के पश्चात् पाठ को विश्राम दिया जाएगा।
अगले दिन दैनिक सत्संग में श्री अमृतवाणी पाठ के पश्चात् शेष पाठ प्रारम्भ करके सायं 7:00 बजे तक पूर्ण किया जाएगा।
विनीत
श्री माधव सत्संग आश्रम, श्रीराम शरणम्
महादजी पार्क, हरिदर्शन विद्यालय मार्ग
गर्ग नर्सिंग होम के सामने, लश्कर, ग्वालियर-9
सम्पर्क-सूत्र : मोबाइल : 9827670634, 9406580295