व्यास पूर्णिमा-विक्रम सम्वत् 2080

Shree Ram Sharnam Gwalior

श्री राम शरणम्

राम सेवक संघ, ग्वालियर

विशेष स्वाध्याय कार्यक्रम : अमृतवाणी व्याख्या (14 जनवरी -24 जनवरी, 2026)

04th Jan 2026

विशेष स्वाध्याय कार्यक्रम

️ श्री माधव सत्संग आश्रम-श्रीराम शरणम् ग्वालियर में 14 जनवरी, 2026 से 11 दिवसीय विशेष स्वाध्याय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में हमें प्रतिदिन 11 दिन तक पूज्यपाद श्री स्वामी जी महाराज द्वारा विरचित सिद्ध ग्रन्थ अमृतवाणी की पूज्य श्री विश्वामित्र जी महाराज द्वारा की गई व्याख्या का स्वाध्याय करना है।
  • ️ हमें 11 दिवस में कम से कम एक बार अमृतवाणी व्याख्या की पुस्तक का स्वाध्याय पूर्ण करना है।
  •  जो साधक 11 दिन में एक से अधिक बार भी इसे पढ़ना चाहें, वे यथाशक्ति यह स्वाध्याय कर सकते हैं।
  • ️यह पाठ हमें घर में रहकर ही करना है।
  • दैनिक सत्संग अथवा रविवारीय सत्संग में इस कार्यक्रम में भाग लेने हेतु नाम लिखे जा रहे हैं।
  •  25 जनवरी के एकदिवसीय हिम ऋतु सत्संग में व्याख्यान में अमृतवाणी व्याख्या सम्बंधित चर्चा की जायेगी।
विनीत :
श्री माधव सत्संग आश्रम, 
श्रीराम शरणम् , ग्वालियर।