व्यास पूर्णिमा-विक्रम सम्वत् 2080

Shree Ram Sharnam Gwalior

श्री राम शरणम्

राम सेवक संघ, ग्वालियर

व्यास पूर्णिमा के उपलक्ष में नाम-दीक्षा कार्यक्रम

08th Jul 2025

व्यास पूर्णिमा के उपलक्ष में नाम-दीक्षा कार्यक्रम

वर्तमान समय में प्रत्येक प्राणी के लिए संसार में अनेक चुनौतियाँ हैं। बच्चे, युवा, कार्यरत व्यक्ति, स्त्री-पुरुष, वृद्ध सभी अपने-अपने क्षेत्र में संघर्षरत तथा तनावग्रस्त हैं। सांसारिक चुनौतियों का सामना करने हेतु उसे शारीरिक तथा मानसिक बल के साथ-साथ आध्यात्मिक बल की भी आवश्यकता होती है। अपनी आत्मा को बलशाली बनाने के लिए सर्वशक्तिमय तथा अनन्त बल के स्त्रोत परमात्मदेव से जुड़ना नितान्त आवश्यक है। यह आत्मिक बल हमें मंत्र धारण करने से ही प्राप्त होगा।
अतः अपने तथा अपने प्रियजनों के व्यक्तिगत, पारिवारिक, सामाजिक तथा आध्यात्मिक जीवन को समुन्नत करने के लिए विधिपूर्वक ‘राम’ मंत्र की दीक्षा (नाम-दीक्षा) ग्रहण करना अति आवश्यक है।

अध्यात्म में व्यास पूर्णिमा का शुभ दिन नाम-दीक्षा लेने वालों के लिए विशेष फलदायी होता है।

शास्त्रों की मान्यता है तथा हमारे पूज्य गुरुजनों का कथन है-‘परमात्मा नाम-दीक्षा शिष्यों को स्वयं न देकर शरीरधारी गुरुओं से दिलवाते हैं।’

‘अध्यात्म में नाम-दीक्षा (मंत्र-दीक्षा) जीवित माध्यम द्वारा शब्द, दृष्टि अथवा स्पर्श से ही फलीभूत होती है।’

दीक्षा कार्यक्रम

श्री माधव सत्संग आश्रम (श्री रामशरणम्), ग्वालियर में परम संत पूज्यपाद श्री स्वामी सत्यानन्द जी महाराज को प्राप्त सिद्ध, जाग्रत, चैतन्य तारक मंत्र ‘राम-नाम’ की दीक्षा का कार्यक्रम व्यास-पूर्णिमा, दिनांक 10.07.2025 (गुरुवार) प्रातः 09:00 बजे आयोजित किया गया है, जिसमें पूज्यपाद श्री स्वामी जी महाराज की विशुद्ध नाम-दीक्षा पद्धति के अनुसार जीवंत ‘राम-नाम’ शब्द (मंत्र) द्वारा दीक्षा दी जावेगी। पूज्यश्री महाराज जी का रिकॉर्डेड दीक्षा का वीडियो दिखाकर अथवा सुनाकर नहीं।
  • प्रातः 7:30 बजे से 9:00 बजे तक श्री अमृतवाणी पाठ, भजन-संकीर्तन तथा पुष्पांजलि का कार्यक्रम होगा।
  • प्रातः 9:00 बजे नाम-दीक्षा का कार्यक्रम होगा। इच्छुकजन प्रातः सत्संग में सम्मिलित हों, फिर नाम-दीक्षा ग्रहण करें।
  • साधकों के लिये सायं 4:00 बजे से 8:00 बजे तक अखण्ड जाप का कार्यक्रम होगा।
  • इस ‘नाम-दीक्षा’ कार्यक्रम में 14 वर्ष से अधिक आयु के इच्छुकजन अपना नाम लिखवाकर दीक्षा ग्रहण कर सकते हैं।
  • दीक्षा-कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की भेंट अथवा चढ़ावा नहीं लिया जाता, कुछ छुड़वाया नहीं जाता तथा पैर छूना-ठुलवाना भी वर्जित है।
प्रत्येक माह की पूर्णिमा को प्रातः दैनिक सत्संग के पश्चात् भी नाम-दीक्षा कार्यक्रम होता है।
श्री माधव सत्संग आश्रम (श्रीराम शरणम्) श्री अम्मा महाराज की छत्री (उत्तरी गेट), हरिदर्शन विद्यालय मार्ग, गर्ग नर्सिंग होम के पास, ग्वालियर (म.प्र.)
सम्पर्क सूत्र : 9827670634, 8989476802, 7509557000